Breaking News
IMG 20210120 WA0008

मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना को लेकर चर्चाओं में हैं डॉ संजीव




लाइव खगड़िया (मनीष/मुकेश) : नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में जिले के एक विधायक को जगह मिलने की संभावना को लेकर चर्चाएं तेज है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परबत्ता विधानसभा के जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार के नाम की चर्चा है.

20210121 005723

इन चर्चाओं को इसलिए भी बल मिल रहा है कि विधायक डॉ संजीव कुमार बुधवार की सुबह क्षेत्र से पटना के लिए रवाना हो गए हैं. उल्लेखनीय है कि वे कई दिनों से क्षेत्र भ्रमण पर थे और उधर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार दो दिनों में होने को लेकर खबरें आ रही है.


तेज-तर्रार युवा विधायक डॉ संजीव कुमार के पिता पूर्व विधायक आर एन सिंह भी नीतीश सरकार में मंत्री रह चुके हैं. बताया जाता है कि उनकी गिनती मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबियों में होती है और इसकी एक बानगी विगत विधानसभा चुनाव के दौरान भी दिखी थी.

20201230 164945

दरअसल परबत्ता के सीट पर एनडीए के घटक दल भाजपा की भी नजर थी और भाजपा के स्थानीय नेता इस सीट को भाजपा कोटे में लाने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा बैठे थे. लेकिन राजनीति के अनुभवी खिलाड़ी पूर्व विधायक डॉ आर एन सिंह की धमक के सामने हर आवाज मद्धिम पड़ गई और यहां से एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार के तौर पर उनके पुत्र डॉ संजीव कुमार को टिकट मिला. जिसके बाद इस सीट से जीत हासिल कर पहली बार डॉ संजीव विधानसभा पहुंचे और साथ ही साथ उन्होंने अपने पिता के ऱाजनीतिक विरासत को आगे बढाने की जिम्मेदारी अपने कंधे पर ले ली. बहरहाल मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावनाओं के बीच डॉ संजीव कुमार चर्चाओं में हैं.

Check Also

IMG 20260201 WA0042

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

error: Content is protected !!