मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

फुटबॉल टूर्नामेंट : पटना को हराकर बेगूसराय पहुंचा फाइनल में

IMG 20210117 WA0004




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : आजाद फुटबॉल क्लब मथुरापुर के द्वारा आयोजित फुटबॉल मैच का उद्घाटन रविवार को नगर पार्षद रणवीर कुमार के द्वारा किया गया. जिसके उपरांत मैच बेगूसराय जिला के शालिग्रमी और पटना जिला के बख्तियारपुर की टीम के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया.

20210107 200854

मैच में निर्धारित समय तक दोनों ही टीम गोल करने में असफल रही. जिसके बाद बेगूसराय की टीम ने ट्राई ब्रेकर में एक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई.  टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मथुरापुर और मुशकिपुर के बीच सोमवार को खेला जाएगा और इस मैच में विजय रहने वावी टीम फाइनल में बेगूसराय की टीम से भिड़ेगी. 


पहले सेमीफाइनल में  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पार्षद रणवीर कुमार ने कहा कि फुटबॉल मैच का आयोजन बहुत ही कम हो रहा है. ऐसे में आजाद फुटबॉल क्लब मथुरापुर धन्यवाद के पात्र है. साथ ही उन्होंने कहा कि फुटबॉल मैच का आयोजन होते रहना चाहिए. ताकि आमजन का खेल के प्रति झुकाव हो और खिलाडियों का मनोबल बढ़े. वहीं उन्होंने कहा किफुटबॉल खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन प्रसन्न रहता है.

20201230 164945

मौके पर पी एल यादव, जाप नेता आमिर खान, नंदकिशोर यादव, सुमित यादव आदि उपस्थित थे.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!