Breaking News
IMG 20210117 WA0000
प्रतीकात्मक तस्वीर

खगड़िया : रूपया लेने के वायरल वीडियो मामले में दारोगा निलंबित




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : वायरल वीडियो मामले में पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने सख्त कार्रवाई करते हुए जिले के भरतखंड ओपी के दारोगा हरेन्द्र पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

20210107 200854

उल्लेखनीय है कि भरतखंड ओपी के दारोगा द्वारा रूपया लेने का वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने गोगरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को जांच का निर्देश दिया था. जांच में गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने भरतखंड ओपी के दारोगा को दोषी पाया और जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने कार्रवाई करते हुए भरतखंड ओपी प्रभारी को निलंबित कर दिया. साथ ही उनपर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का आदेश दिया गया है.


जांच में गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी ने पाया कि 4 जनवरी की सुबह भरतखंड कार्तिक स्थान के समीप भरतखंड के संजय चौधरी के घोड़ा का बच्चा ई-रिक्शा के घक्के से जख्मी हो गया था. मामला थाना पहुंचा और ई-रिक्शा छोड़ने के एवज में 4 हजार रूपया लिया गया. मामले में दारोगा हरेन्द्र दोषी पाये गये.

20201230 164945

गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन के आलोक में भरतखंड ओपी के दारोगा हरेन्द्र पाण्डेय को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

Check Also

IMG 20260309 WA0033

CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

error: Content is protected !!