Breaking News
IMG 20210115 WA0003

नारायणपुर को 25 रनों से हराकर खगड़िया की टीम पहुंची फाइनल में




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : सुशील पालड़ीवाल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को संसारपुर के खेल मैदान में खगड़िया और नारायणपुर टीम के बीच खेला गया . 30 ओवर के मैच में खगड़िया की टीम ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान 166 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में खेलते हुए नारायणपुर ने 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी. इस प्रकार ग्रीन खगड़िया टीम ने 25 रनों से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया.

20210107 200854

ग्रान खगड़िया टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अर्यन ने 28 रन, विश्वप्रिय ने 27 रन और प्रितीक ने 18 रनों योगदान दिया. जबकि नारायणपुर की टीम ओर गेंदबाजी करते हुए अमित ने 4 विवेक और अनुराग ने 2 विकेट लिया.


नारायणपुर टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अनुराग ने 25 और बाबूल ने 19 रनों का योगदान दिया. ग्रीन खगड़िया टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए विश्वप्रिय,कुणाल और अमन ने 2-2 विकेट लिया.

20201230 164945

मैच में अम्पायर की भूमिका राजनिश कुमार और सदानंद प्रसाद ने निभाई. जबकि स्कोरर के रूप में संदीप ने जिम्मेदारी अदा की. मैन आॅफ द मैच खगड़िया के विश्वप्रिय के नाम रहा. जिन्हें सांसद प्रतिनिधि नवल कुमार के द्वारा पुरस्कार जिया गया. मौके पर दिनेश, देवराज, कर्मवीर, जीवन, विश्वजीत सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे.

Check Also

IMG 20260309 WA0033

CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

error: Content is protected !!