Breaking News
IMG 20210115 WA0000

तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी शुरू, राईट्स कलेक्टिव द्वारा आयोजन




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि जगाने के लिए स्थानीय राजमाता माधुरी देवी बीएड कॉलेज के प्रांगण में शुक्रवार से तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं अन्य गतिविधियों की शुरूआत किया गया.

IMG 20210115 WA0002

राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद् के सहयोग से एवं राईट्स कलेक्टिव को द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सीनियर डिप्टी कलेक्टर विजय कुमार, बीएड कॉलेज की चेयरमैन डॉ रीना कुमारी रूबी, डॉ. विवेकानंद, बीएड कॉलेज के प्राचार्य इंद्रजीत पटेल, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के चैयरमेन प्रभाकर प्रभात, कोशी कॉलेज के प्राध्यापक प्रो कपिलदेव महतो, प्रो. नरेश प्रसाद, पत्रकार चंद्रशेखरम, सामाजिक कार्यकर्ता नागेन्द्र सिंह त्यागी, पूर्व प्राचार्य बड़े लाल यादव, राइट्स कलेक्टिव के संरक्षक आशुतोष पोद्दार, रांको पंचायत की सरपंच शीला देवी, पूर्व रेलकर्मी अरुण यादव आदि के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

20210107 200854

मौके पर सीनियर डिप्टी कलेक्टर विजय कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों एवं जनसमुदायों में विज्ञान के प्रति जागरूकता विकसित होती है. वहीं बीएड कॉलेज की चैयरमेन डॉ. रीना कुमारी रूबी, प्रो. कपिलदेव महतो एवं प्रो. नरेश प्रसाद ने आयोजको की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस गतिविधि से समाज में वैज्ञानिक वातावरण का तो निर्माण होता ही है, साथ ही अंधविश्वास जैसी कुरीतियों को भी दूर किया जा सकता है.


इस अवसर पर प्रभाकर प्रभात, चंद्रशेखरम, नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को मंच मिलता है, जहां वो अपनी जिज्ञासाओं को शांत कर सकते हैं. वही पूर्व प्राचार्य बड़ेलाल यादव, अरुण यादव ने अपने विचारों को रखते हुए कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से जनसमुदाय में खोजी प्रवृति को बढ़ावा मिलता है और वो नवाचार के लिए प्रेरित होते हैं. जबकि सरपंच शीला देवी, नितिन दहलान एवं राइट्स कलेक्टिव के संरक्षक आशुतोष पोद्दार ने कहा कि खेल-खेल में बच्चों के बीच विज्ञान की गतिविधियों को संचालित करना एवं अंधविश्वास को समाप्त कर वैज्ञानिक तर्क-शक्ति को विकसित करना एक बड़ी उपलब्धि है.

20201230 164945

कार्यक्रम में विषय प्रवेश करते हुए राइट्स कलेक्टिव के मनीष ने देशज ज्ञान-विज्ञान का विकास कर वर्मी कम्पोस्ट, जल जांच, खाद्य पदार्थों की जांच के प्रति आमलोगों को जागरूक करने के लिए राइट्स कलेक्टिव के प्रयासों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला.

IMG 20210115 WA0001

वहीं स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए ई. धर्मेंद्र ने वैज्ञानिक जागरूकता फैलाने के लिए राइट्स कलेक्टिव, प्रतिभागी बच्चे एवं आगत अतिथियों का आभार व्यक्त किया. मंच का संचालन राइट्स कोलेक्टिव के सुधीर एवं धन्यवाद ज्ञापन चंदन के द्वारा किया गया. मौके पर अतिथियों ने बच्चों को द्वारा बनाए गए माॅडल एवं पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसकी तारीफ की. वहीं आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा.

Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!