Breaking News
IMG 20210112 WA0011

उदासीमय जीवन से निकल विवेकानंद के मार्ग पर चलने का कैदियों से आह्वान




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के प्रयास से स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिला मंडल कारा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कारा अधीक्षक विपिन कुमार, कारा के चिकित्सक अमित कुमार सहित कई पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

20210107 200854

युवा दिवस कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के संयोजक अमित कुमार के द्वारा प्रस्तुत किया गया. वहीं प्राथमिक संगीत की प्रस्तुती ई अभिषेक आनंद के ‘गुरुवर दया के सागर’ गीत से हुआ.

20201230 164945

इस अवसर पर ट्रस्टी डॉ आमोद कुमार ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी के विचार युग-युगों तक विश्व मानव को उद्वेलित, प्रेरित करता रहेगा. उनके सार्वभौम सत्य आज विश्व समस्या के समाधान के सूत्र देता है. सभी धर्मों में एकत्व की सत्यता, मनुष्य की दिव्यता एवं अद्वैतानु भूमि की सार्वभौमिकता विश्व बन्धुत्व की स्थापना में सहायक होगा.


साथ ही उन्होंने कहा कि सदबुद्धि का गायत्री मंत्र स्वामी विवेकानंद जैसे प्राणशक्ति के जागरण में अद्वितीय भूमिका निभाते हुए नैतिक उत्थान कर नवयुग की स्थापना में मूल कार्य करेगा. वहीं अपने विभिन्न प्रसंगों के द्वारा उन्होंने कैदियों से उदासीमय जीवन से निकल विवेकानंद के मार्ग पर चलने का आह्वान किया. कार्यक्रम की व्यवस्था में प्रेम कुमार रंजन, अभिषेक कुमार, नीरज कुमार, प्रिंस कुमार, गोपाल कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की. मौके पर मंडल कारा के करीब 500 कैदी उपस्थित थे.

Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!