Breaking News
IMG 20210112 WA0003

खगड़िया की बेटी रूपाली पहुंची मिस इंडिया के फाइनल राउंड में




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले की बेटी रूपाली भूषण फेमिना मिस इंडिया के फाइनल राउंड में पहुंच चुकी है. फाइनल राउंड में रूपाली सहित 31 प्रतिभागी हैं. उल्लेखनीय है कि इस बार मिस इंडिया का ऑनलाइन आयोजन किया गया है और फेमिना मिस इंडिया के लिए 15 जनवरी तक ऑनलाइन वोटिंग होनी है. जिसके आधार पर फाइनल राउंड के विजेता की घोषणा किया जाना है. ऐसे में खगड़िया की बेटी रूपाली को एक नई उपलब्धि हासिल करने के लिए आपके सहयोग की जरूरत है.

20210107 200854

कौन है रूपाली भूषण

दरअसल रूपाली भूषण खगड़िया जिले के गौछारी निवासी शंभू कुमार चौरसिया की पुत्री है और फिलहाल उनका परिवार पटना के दीघा में रह रहे हैं. उनके पिता दीघा में एक निजी स्कूल के संचालक हैं. जबकि उनकी माता भारती भूषण स्कूल की प्राचार्या हैं.


20 वर्षीय रूपाली जेडी वीमेंस कॉलेज में दर्शनशास्त्र के पहले वर्ष की छात्रा हैं. बताया जाता है कि रूपाली बचपन से ही पढ़ने में मेधावी रहीं हैं और कॉलेज में पढाई के साथ मेडिकल की तैयारी भी कर रहीं हैं. रूपाली अपनी स्कूली शिक्षा झारखंड के हजारीबाग सेंट्रल स्कूल से पूरी की हैं और फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में झारखंड का ही प्रतिनिधित्व कर रही हैं.

20201230 164945

रूपाली को सपोर्ट करें, ऐसे वोट करें

रूपाली को मिस इंडिया बनाने के लिए रोपसो एप https://dl.roposo.com/miss-india
पर जाकर वोट कर सकते हैं. इसके लिए रोपसो एप को डाउनलोड करना होगा. जब आप एप डाऊनलोड करेंगे और सारी प्रक्रिया के बाद जब एप को खोलेंगे तो आपको सबसे नीचे सभी प्रतिभागियों की तस्वीर उसके नाम और राज्य के नाम के साथ दिखेगी. चुकि खगड़िया की बेटी रुपाली झारखंड से प्रतिभगिता हैं, इसलिए एप में रुपाली भूषण, झारखंड दिखेगा. आपको 5 वोट देने का अधिकार होगा. ऐसे में अब आप क्लिक कर रुपाली भूषण को वोट सकते हैं. उल्लेखनीय है कि 12 जनवरी की सुबह रुपाली 31 प्रतिभागियों में छठे नंबर पर थीं और वोटिंग की प्रक्रिया जारी है.

Check Also

IMG 20260116 224421

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई ‘जांच’?

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई 'जांच'?

error: Content is protected !!