Breaking News
IMG 20210111 WA0004

सेक्स रैकट मामले में पटना पुलिस ने किया होटल व्यवसायी को गिरफ्तार




लाइव खगड़िया: पटना के कदमकुंआ थाना क्षेत्र में सेक्स रैकट चलाने के मामले में आरोपित जिले के एक होटल व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार उसके खिलाफ पटना के कदमकुआं थाना में एफआईआर दर्ज था और पुलिस को उनकी तलाश थी. पटना पुलिस ने उन्हें जिले से गिरफ्तार किया है.

20210110 191511

मिली जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के कांग्रेस मैदान के समीप एक किराए के मकान में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था.

20201230 164945

मौके से पुलिस ने दो पुरूष और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया था. मामले में गिरफ्तार लोगों से पुलिस की पूछताछ एवं जांच में जिले के एक होटल व्यवसायी का नाम सामने आने के बाद पुलिस को उनकी तलाश थी.

Check Also

06 09 2024 Saspenf

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

error: Content is protected !!