Breaking News
IMG 20210111 WA0003

मुंगेर घाट सड़क सह रेल पुल का निर्माण कार्य मई तक पूरा करने का निर्देश




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : प्रदेश के पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडेय ने मुंगेर घाट पर निर्माणाधीन सड़क सह रेल पुल का निर्माण कार्य इस साल के मई तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया है कि प्रधानमंत्री पैकेज में घोषित इस परियोजना के अंतर्गत मुंगेर में गंगा नदी पर नेशनल हाइवे संख्या 80 को एनएच 31 से जोड़ने के लिए रेल सह सड़क पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इस पुल निर्माण के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा इस पथांश को राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 333 बी पूर्व में ही घोषित किया जा चुका है.

20210110 191511

वहीं उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्य सचिव ने भी वर्चुअल कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय उच्च पथ की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के भू-अर्जन कार्य की समीक्षा के दौरान मुंगेर के जिलाधिकारी को एक माह के अंदर संपूर्ण कार्यक्षेत्र में बाधा रहित भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.


वहीं बताया गया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 14.51 किलोमीटर लंबे 2 लेन पुल का निर्माण 228 करोड़ की लागत से कर रहा है. पुल का निर्माण कार्य दिसंबर 2018 में प्रारंभ किया गया था.

20201230 164945

बताया गया है कि वर्तमान में आधा से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. जबकि पुल के पहुंच पथ के निर्माण के लिए भी लगभग 225 करोड़ की लागत से भू-अर्जन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है. साथ ही मुंगेर जिला के कुछ मौजा में असर्वेक्षित भूमि के रैयतकरणर का कार्य पूरा कर किया जा चुका है. उल्लेखनीय है कि इस पुल के बन जाने से मुंगेर से बेगुसराय और खगड़िया की दूरी घट कर मात्र 30 से 40 किलोमीटर ही रह जायेगी.


Check Also

06 09 2024 Saspenf

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

error: Content is protected !!