Breaking News
IMG 20210108 WA0004

देवरी पंचायत में वार्ड नंबर 8 व 10 के जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के देवरी पंचायत स्थित राम-जानकी सह भगवती मंदिर अररिया परिसर में शुक्रवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन कुमार के द्वारा पंचायत के वार्ड नंबर 8 एवं 10 के विधवा व दिव्यांगजनों को कंबल भेंट किया गया. कार्यक्रम का आयोजन स्व रामेश्वर प्रसाद यादव मेमोरियल ट्रस्ट अररिया के द्वारा किया गया था.

20201230 164945

वहीं कुंदन कुमार ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि पंचायत के सभी 12 वार्डों में दिव्यांग, विधवा, नि:सहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण जारी रहेगा.

20210107 200854

मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक मुखलाल यादव, सदस्य बिजेंद्र यादव, वार्ड प्रतिनिधि डॉ. सतेन्द्र यादव, अकलेश यादव, ग्रामीण बालकृष्ण यादव, अनिल यादव, रविन्द्र यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

Check Also

IMG 20260301 WA0023

हुड़दंगियों सावधान! परबत्ता में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सड़कों पर निकलीं SDPO साक्षी कुमारी

हुड़दंगियों सावधान! परबत्ता में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सड़कों पर निकलीं SDPO साक्षी कुमारी

error: Content is protected !!