Breaking News
IMG 20210104 WA0003

सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता में दिन-दहाड़े गोली मारकर 52 वर्षीय एक सब्जी विक्रेता की हत्या कर दी गई. हलांकि परबत्ता पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

20201230 164945

मिली जानकारी के अनुसार लेनिन नगर तेमथा निवासी वकील मंडल परबत्ता हाट पर अगुवानी – महेशखूंट सड़क के सटे परबत्ता हाट में सब्जी बेच रहा था. इसी दौरान वकील मंडल एवं उनके एक रिश्तेदार के बीच किसी बात को लेकर तू तू मै मै हो गया. जिसके बाद वकील मंडल के सीने में गोली मार दी गई.


गोली की आवाज सुनते ही हाट में अफरा-तफ़री का माहौल बन गया. घटना के बाद घायल वकील मंडल को आनन-फानन में परबत्ता अस्पताल ले जाा गया. जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है.

20201230 13162920201230 000233

घटना की जानकारी मिलते ही परबत्ता पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई हैं. परबत्ता के थानध्यक्ष प्रियरंजन कुमार ने बताया है कि आरोपी राकेश कुमार उर्फ सिलेबिया को थ्रीनट के साथ कर गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही उन्होंने बताया है कि मृतक ओर आरोपी दोनों रिश्तेदार हैं और सब्जी बेचने को लेकर हुए विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है.

Check Also

IMG 20260313 WA0050

परबत्ता: तिरुपति गैस एजेंसी में एसडीओ का औचक निरीक्षण, वितरण में गड़बड़ी पर दी चेतावनी

परबत्ता: तिरुपति गैस एजेंसी में एसडीओ का औचक निरीक्षण, वितरण में गड़बड़ी पर दी चेतावनी

error: Content is protected !!