Breaking News
IMG 20210103 WA0001

राम मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह अभियान को लेकर बैठक आयोजित




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : विश्व हिंदू परिषद के द्वारा जिले के सदर प्रखंड के बछौता पंचायत स्थित राम जानकी मंदिर के प्रांगण में राम मंदिर निर्माण हेतु “निधि संग्रह अभियान” को लेकर एक बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया. जिसकी अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार चुन्नू ने किया. इस अवसर पर बिहार प्रांत के सामाजिक समरसता प्रमुख विलास चंद्र जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भावेश जी, विहिप के जिला सह संयोजक पंकज जी भी उपस्थित थे.

20201230 164945

मौके पर संबोधित करते हुए नितिन कुमार चुन्नू ने कहा कि अयोध्या में बन रहे राम जन्मभूमि स्थल पर भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह करने का जिम्मा विहिप ने अपने कंधे पर लिया है. जो देश में पंचायत स्तर तक निधि संग्रह करेंगे तथा संग्रह किये गये निधि से रामलला मंदिर का निर्माण किया जाएगा.


वहीं बताया गया कि अभियान 14 जनवरी से 27 फरवरी तक जिला सहित पूरे देश में चलेगा. जिसके मद्देनजर विश्व हिंदू परिषद के द्वारा पंचायत स्तर पर कमेटी गठित कर लोगों को निधी संग्रह हेतु जागरूक करने का दायित्व दिया जाएगा. निधि संग्रह के दौरान विश्व हिंदू परिषद द्वारा राम जानकी शोभायात्रा, नुक्कड़ नाटक जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को राम जन्म भूमि की विशेषता के बारे में भी अवगत करवाया जाएगा. साथ ही कहा गया कि निधि संग्रह अभियान पूरी पारदर्शिता के साथ चलाया जायेगा.

20201230 131629

20201230 000233

बैठक में बबलू कुमार, अजीत कुमार, हरिप्रसाद निराला, रंजीत कुमार, रामबदन प्रसाद सिंह, मनीष कुमार, मिथुन कुमार, रोशन कुमार, मुकेश साह आदि मौजूद थे.

Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!