Breaking News
IMG 20201229 WA0000

100 जिन्दा कारतूस के साथ एक धराया, शराब तस्करी मामले में था फरार




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता थाना की पुलिस ने कारतूस व शराब की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को खीराडीह गांव से गिरफ्तार किया है. परबत्ता थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी पी के झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि खीराहीह गांव में गोली व शराब की तस्करी चल रही हैं.

20201230 135036

सूचना के आधार पर परबत्ता थानाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. जिसमें स.अ. नि. धर्मदेव राम, राजीव रंजन, प्रवीन कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे.


मौके पर बताया गया कि छापेमारी टीम के द्वारा की गई कार्रवाई में खीराडीह निवासी अनिल साह को 100 राउंड जिन्दा .315 गोली के साथ धर दबोचा गया. साथ ही जानकारी दी गई कि अनिल साह परबत्ता थाना कांड संख्या 351/20 में फरार चल रहा था तथा चोरी छुपे शराब की तस्करी कर रहा था. प्रेस वार्ता को दौरान डीएसपी ने बताया कि नव वर्ष को लेकर पुलिस की चौकसी बढाई गई है. इस क्रम में पुलिसकर्मी रात्रि में भी चौक-चौराहे पर मुस्तैद हैं.

Check Also

IMG 20260321 WA0013

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

error: Content is protected !!