Breaking News
IMG 20201226 WA0005

इंटर की परीक्षा बांकि, पॉलिटेक्निक व पारा मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में मारी बाजी




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के गोगरी प्रखंड क्षेत्र के जमालपुर निवासी पत्रकार धीरज कुमार सिंह व संगीता सिंह की पुत्री खुशी सिंह ने पॉलिटेक्निक एवं पारा मेडिकल की प्रवेश परीक्षा में बाजी मारी है. बताया जाता है कि वे शिव नारायण राम पंसारी बालिका इंटर विद्यालय जमालपुर की छात्रा हैं और इस बार वे इंटर की परीक्षा देगीं.


खुशी अपनी इस सफलका का श्रेय अपनी मेहनत व लगन के साथ विभिन्न विषय के शिक्षक राकेश कुमार निषाद, विनोद जायसवाल, नितिश कुमार, पंकज कुमार, जितेंद्र प्रजापति आदि के मार्गदर्शन को देती हैं. बताया जाता है कि खुशी पहली बार इन परीक्षाओं में शामिल हुई थी और पहले ही प्रयास में उन्हें सफलता हाथ लगी. साथ ही वे बतातीं हैं कि नीट और आईआईटी की परीक्षा में मुकाम हासिल करना उनकी चाहत हैं.

20201225 202115

उल्लेखनीय है कि खुशी सिंह पंसारी इंटर बालिका उच्च विद्यालय जमालपुर से ही मैट्रिक किया है और वे इस परीक्षा में 86.88 प्रतिशत अंकों के साथ सफल रही थीं. उधर शिव नारायण राम पंसारी बालिका इंटर विद्यालय जमालपुर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार बिहारी, शिक्षक विपिन ठाकुर, उपेंद्र मंडल, अभिषेक प्रकाश, विकास कुमार ने बधाई देते हुए खुशी के उज्जवल भविष्य की कामना की है.


Check Also

06 09 2024 Saspenf

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

error: Content is protected !!