Breaking News
IMG 20201221 WA0008

खगड़िया : पुलिस कर्मियों ने शराब नहीं पीने की ली शपथ




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सोमवार को पुलिस कार्यालय के सभी कर्मियों ने आजीवन शराब नहीं पीने की शपथ ली. शपथ लेनेवालों में पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार से लेकर पुलिस के हर रैंक के अधिकारी और सिपाही तक शामिल थे.

IMG 20201221 WA0007




उल्लेखनीय है कि अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और शराबबंदी की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी को और सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया था. इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने शपथ ग्रहण के लिए 21 दिसम्बर की तारीख तय की थी. जिसके तहत जिले में भी पुलिसकर्मियों के द्वारा शराब का सेवन आजीवन नहीं करने का शपथ लिया गया.

Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!