Breaking News
IMG 20201219 WA0001

कांग्रेस नेता अशोक पासवान को दी गई श्रद्धांजलि, किया गया नमन




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : वरिष्ठ कांग्रेस नेता व सामाजसेवी दिवंगत अशोक पासवान की याद में रविवार को तेलौंछ पंचायत के बकिया गांव में स्मृति समागम सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. वहीं स्वर्गीय पासवान के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया. सभा की अध्यक्षता स्थानीय पूर्व मुखिया राजीव कुमार सिन्हा एवं संचालन दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया.

BannerMaker 17122020 002938

मौके पर पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि दिवंगत नेता अशोक पासवान को पूर्व विधायक रणवीर यादव ने भाई का दर्जा देते हुए उन्हें क्रांतिकारी नेता और महान समाज सेवी बताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता की कृति सदैव स्मरणीय रहेगी और उनकी कमी सदैव खलती रहेगी. वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कहा कि दिवंगत अशोक पासवान समाज के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष करते रहे. जबकि राकेश पासवान शास्त्री ने दिवंगत नेा को साहस के सुमेरू और संकल्प के अविचल गिरीराज की संज्ञा से विभूषित किया.


श्रद्धांजलि सभा में प्रो. तरूण प्रसाद, केदार चौरसिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजकिशोर यादव, कांग्रेस के पंचायत अध्यक्ष इन्जीनियर नरेश पासवान, नीशा कुमारी, राजकिशोर पासवान, पंसस प्रतिनिधि मनोज कुमार चौरसिया, सेवानिवृत्त एसआई राजनन्दन पासवान, मुनमुन सिंह, ललन चौधरी, अरूण पासवान, तरूण पासवान, बरूण कुमार, अंकेश पासवान, रतन शर्मा, सोनू कुमार, बादल राज, चुलबुल पांडेय, सेवानिवृत्त शिक्षक उपेन्द्र पासवान, अभिनन्दन पासवान, अवधेश पासवान, संजीव कुमार आदि ने शिरकत किया.

Check Also

FB IMG 1773500931355

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ जन-संवाद, आपसी सहमति से निपटाए गए कई मामले

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ जन-संवाद, आपसी सहमति से निपटाए गए कई मामले

error: Content is protected !!