Breaking News
IMG 20201213 WA0002

प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की स्कूल खोलने की मांग




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद समायल अहमद के आह्वान पर रविवार को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत एसोसिएशन के जिला इकाई द्वारा के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया. वहीं मीडिया के माध्यम से बिहार सरकार से अपील किया गया कि कोविड-19 के कारण प्राइवेट स्कूलों के बदतर आर्थिक स्थिति पर सरकार अविलंब विचार कर 2 जनवरी तक विद्यालय खोलने का आदेश निर्गत करे. साथ ही एसोसिएशन के 8 सूत्री मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह करते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है तो प्राइवेट स्कूल के कर्मी 2 जनवरी के बाद राष्ट्रव्यापी “शिक्षा बचाओ “आंदोलन करने के लिए विवश होंगे.


कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभाकर प्रभात तथा संचालन संयुक्त सचिव एन. एन. टॉनी ने किया. इस अवसर पर कोषाध्यक्ष उदय कुमार पप्पू, कार्यकारिणी के वरीय सदस्य अमरजीत कुमार, डैविड मसीही, मो.जाकिर, सानू कुमार, सुनील कुमार आदि ने भी संबोधित किया.

उल्लेखनीय है कि इसके पहले 9 दिसंबर को एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर ही पूरे देश के जिला मुख्यालयों में सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस क्रम में जिले के सभी निजी स्कूलों के निदेशक, प्राचार्य एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम में भाग लिया था और साथ ही जिलाधिकारी को विद्यालय खोलने सहित 8 सूत्री अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था.

Check Also

FB IMG 1774192430555

बिहार दिवस पर हरियाली का संदेश, कल JNKT में अल्तमाश फरीदी के साथ होगी सुरमयी शाम

बिहार दिवस पर हरियाली का संदेश, कल JNKT में अल्तमाश फरीदी के साथ होगी सुरमयी शाम

error: Content is protected !!