Breaking News
IMG 20201212 WA0003

विद्युत अभियंता ने बिजली चोरी के आरोप में एक पर दर्ज कराई प्राथमिकी




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव निवासी मो कयूम पर बिजली चोरी के आरोप मे प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले पर परबत्ता के थाना अध्यक्ष प्रियरंजन कुमार ने बताया है कि विद्युत अभियंता के द्वारा दिए गए लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

मामले की जानकारी देते हए विद्युत विभाग के अभियंता सुकीर्ति रंजन ने बताया है कि कुल्हड़िया निवासी मोहम्मद कयूम पर बिजली चोरी के आरोप मे प्राथमिकी दर्ज की गई है. साथ ही उन्होंने बताया है कि 17 हजार 6 सौ 51 रुपए का बिजली बिल बांकी होने की वजह से पूर्व में ही उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया था. लेकिन उनके द्वारा बिजली की चोरी की जा रही थी. जिसको लेकर 10 हजार 4 सौ 24 रुपए का दंड के साथ-साथ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं जेई ने बताया कि बकायेदारों एवं चोरी छिपे बिजली जलाने वालों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी रहेगा और बकाया भुगतान नहीं होने पर सलारपुर, कुल्हड़िया, मड़ैया के लगभग डेढ़ दर्जन उपभोक्ताओं का विद्युत सम्बन्ध विच्छेद किया जा चुका है. मौके पर कनीय सारणी पुरुष बिपिन कुमार शर्मा भी उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260321 WA0013

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

मिट्टी से जुड़ा स्टार्टअप, आसमान छूती सफलता : खगड़िया के विकास की संघर्ष से सम्मान तक की यह कहानी

error: Content is protected !!