Breaking News
IMG 20201116 WA0005

छठ को लेकर अलौली थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर जिले के अलौली थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता अलौली के थानाध्यक्ष परेेंद्र कुमार ने किया. बैठक में सरपंच, पंच, मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया.

IMG 20201116 WA0006



मौके पर थानाध्यक्ष ने परेंद्र कुमार ने बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान मास्क का प्रयोग करने एवं शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से पर्व को मनाने की अपील किया. वहीं पंच सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष किरण देव यादव, सरपंच प्रदीप शर्मा, पंसस मो. इजराईल, मुखिया अरुण कुमार ने घाटों पर बैरिकेटिंग करने, सेनिटाइजिंग व साफ सफाई करने, कपड़ा चेंज करने हेतु कनाट टेंट लगाने, चिकित्सीय शिविर एवं माइकिंग व लाईटिंग की व्यवस्था करने, घाट पर पटाखा जलाने एवं तैरने पर पूर्णतः रोक लगाने की बातें कही. साथ ही पूजा समिति व नवयुवक स्वयंसेवी संघ का भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई. मौके पर उपस्थित लोगों ने व्यक्तिगत व सामूहिक जिम्मेवारी निर्वहन करने का निर्णय लिया गया.

Check Also

IMG 20260309 WA0033

CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

error: Content is protected !!