लाइव खगड़िया : विधान सभा चुनाव में खगड़िया सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित जदयू के उम्मीदवार पूनम देवी यादव के पक्ष में विभिन्न टीमों के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इस कड़ी में रविवार को उम्मीदवार पूनम देवी यादव ने रहीमपुर, चौधरी टोला में एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह पूर्व लोक सभा प्रत्याशी कृष्णा कुमारी यादव, हम के जिलाध्यक्ष संजय यादव व युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष साम्बवीर यादव के नेतृत्ल में बलहा, रसौंक, सबलपुर आदि गांवों के मतदाताओं से संपर्क कर राजग गठबंधन समर्थित जदयू उम्मीदवार पूनम देवी यादव के पक्ष में आशीर्वाद और समर्थन मांगा.
जनसंपर्क अभियान के दौरान मानसी प्रखंड के जदयू अध्यक्ष राजनीतिक प्रसाद सिंह, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विनय कुमार बरूण, पूर्व प्रमुख दशरथ यादव, सत्येयूवीर, सम्यकवीर, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, समीर सिंह, नन्द सिंह पहलवान, जदयू के जिला महासचिव मनीष चौधरी, पप्पू सिंह, दीपक कुमार सिंह, डॉ धीरेन्द्र यादव, अमित कुमार प्रिंस, प्रोफेसर जियाउल हक, शौकत अली, अशोक यादव, निरंजन यादव, अनिल यादव, अजीत कुमार सिंह, मिथुन राम, राजेश यादव आदि मौजूद थे.

Live Khagaria Hyper Local Digital News Platform