Breaking News
IMG 20201002 WA0006

जनसंवाद कार्यक्रम में बोले डॉ संजीव, जीवन का क्षण-क्षण क्षेत्र को समर्पित




लाइव खगड़िया : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की हैं. लेकिन विभिन्न दलों के संभावित उम्मीदवार जन संपर्क अभियान में जुट गए है. इस कड़ी में जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजीव कुमार का जनसंवाद अभियान जारी है. शुक्रवार को उन्होंने परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के हरंगी टोला, खटहा, गढ़मोहनी, गोपालपुर, गौरैया बथान आदि क्षेत्रों में पहुंचकर जनसंपर्क किया.

IMG 20201002 WA0007IMG 20200917 WA0007

मौके पर डॉ संजीव ने लोगों को हर परिस्थिति में साथ देने का भरोसा देते हुए कहा कि परबत्ता उनका जन्मभूमि के साथ-साथ कर्मभूमि भी रहा है और उनके जीवन का क्षण-क्षण क्षेत्र को समर्पित है. साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों के स्वामिमान को कभी कम नहीं होने देने की बातें कही.

IMG 20201002 WA0008



मौके पर परबत्ता औऱ गोगरी जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष ध्रुव कुमार शर्मा, सुजीत कुमार सुमन, जिला उपाध्यक्ष मणिभूषण राय, गोगरी नगर प्रतिनधि राजकिशोर यादव, मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, जदयू के सुबोध साह, कल्लू सिंह, अमन तिवारी सहित जदयू के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260301 WA0023

हुड़दंगियों सावधान! परबत्ता में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सड़कों पर निकलीं SDPO साक्षी कुमारी

हुड़दंगियों सावधान! परबत्ता में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सड़कों पर निकलीं SDPO साक्षी कुमारी

error: Content is protected !!