लाइव खगड़िया (स्टेट डेस्क) : भारतीय जनता पार्टी की 21 सदस्यीय टीम पटना में आयोजित बैठक में भाग लिया. टीम का नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने किया. जबकि टीम में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सहित विधानसभा प्रभारी व संयोजक शामिल थे. इस अवसर पर प्रदेश के संगठन महामंत्री एवं प्रदेश के महामंत्री सुशील चौधरी उपस्थित थे.
बैठक के दौरान टीम ने जिले में कम से कम 2 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार देने की मांग प्रदेश नेतृत्व से किया. वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि 15 सालों से वर्तमान गठबंधन के स्वरूप में खगड़िया जिला में भाजपा को सीट नहीं मिली है. जबकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चारों विधानसभा में चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह सक्षम और तैयर हैं.
भाजपा के जिला टीम में महामंत्री बाबूलाल शौर्य, जितेंद्र यादव, रवि सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष कंचन पटेल, अर्जुन शर्मा, रामानुज चौधरी व रवीश चंद्र सिंन्हा, जिला मंत्री कुलदीप आनंद, संजीत कुमार मंडल, अध्यक्ष सुनील साह, रूपेश कुमार, गोपाल चौधरी, नगर अध्यक्ष अश्विनी चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह, नीरज गुप्ता, राजा राम सिंह, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष बंदना कुमारी, अनुसूचित मोर्चा के संयोजक राकेश पासवान, आईटी सेल के संयोजक अमृतराज रंजन शामिल थे.
Live Khagaria Hyper Local Digital News Platform


