Breaking News
IMG 20200923 204917 794

पुलिस की बड़ी सफलता, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के बेलदौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. बताया जाता है कि बेलदौर के थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा के सीमाना वासा पर अवैध रूप से हथियार बनाने का धंधा चल रहा है. सूचना मिलते ही एएसआई कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई छापेमारी में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया.

IMG 20200923 204726 467



मौके से पुलिस ने कई अर्ध निर्मित हथियार और औजार बरामद किया. जिसमें 18 इंच का 2 व 6 इंच का 3 बैरल, 7 अर्ध निर्मित देसी पिस्तौल, 6 रेती, 2 आरी, 4 हैक्सा ब्लेड, 1 छोटा लेथ मशीन, 3 छैनी, 1 सरसी, 2 हथौरा सहित कई अन्य औजार शामिल है. साथ ही मौके से .315 बोर का एक खोखा समेत एक मोबाइल भी बरामद किया गया है.

IMG 20200917 WA0007

गोगरी के इंस्पेक्टर अच्छेलाल पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सीमाना वासा के पुल से पूरब एक घर में अवैध हथियार का निर्माण हो रहा था. पुलिस के द्वारा की गई छापामारी के दौरान वहां से हथियार बनाने का औजार सहित कई अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया गया है. हलांकि हथियार बनाने वाले मिस्त्री पुलिस को देख कर भागने में सफल रहा है.

Check Also

IMG 20260309 WA0033

CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

error: Content is protected !!