Breaking News
IMG 20200918 WA0015

सेवा दिवस पर स्लम बस्ती के बच्चों के बीच भाजयुमो ने बांटी कॉपी-कलम




लाइव खगड़िया : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए भाजयुमो आईटी सेल के प्रदेश संयोजक अंकित सिंह चंदेल के नेतृत्व में शुक्रवार को स्लम बस्ती मेंं बच्चों के बीच कॉपी-कलम का वितरण किया गया. वही भाजयुमो आईटी सेल के प्रदेश संयोजक अंकित सिंह चंदेल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी युवाओं के प्रेरणास्रोत बन गए हैं और देशवासियों ने सशक्त, मजबूत एवंं ईमानदारी से नेतृत्व करने वाले को अपन मत दिया है. जिन्होंने भारत के मान व सम्मान को विश्व पटल पर स्थापित करते हुए देश को पुनः विश्व गुरु बनाने का अनुभव कराया है.

IMG 20200917 WA0007



वहीं भाजयुमो के जिला महामंत्री मृत्युंजय झा ने सेवा दिवस के रूप में प्रधानमंत्री का जन्मदिन बच्चों के बीच मनाने को सौभाग्य बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का मूल मंत्र कार्यकर्ताओं के लिए वरदान है. मौके पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, भाजयुमो जिला मंत्री किरण पोद्दार, भाजपा नेता सुनील कुमार यादव, रविशंकर कुमार, बलराम कुमार, राजेश पासवान आदि उपस्थित थेें.

Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!