Breaking News
IMG 20200912 WA0007

मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार सहित औजार बरामद




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले में पुलिस के द्वारा एक सप्ताह के अंदर अवैध रूप से संचालित दूसरी मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है. गौरतलब है कि बीते मंगलवार को एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में संचालित एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया था. जबकि शनिवार को अलौली थाना क्षेत्र में संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने पर्दाफाश किया है.

IMG 20200912 WA0006

20200822 130109



प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरपुर पिकेट के छिलकौड़ी गांव के एक ठिकाने पर छापेमारी कर पुलिस टीम ने एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. मामले में पुलिस ने अवैध फैक्ट्री के संचालक महेन्द्र शर्मा, उसकी पत्नी सरोजनी देवी सहित तीन को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस टीम के द्वारा 1 देसी निर्मित पिस्टल, 2 देसी अर्धनिर्मित कट्टा, 29 कारतूस व 3 बॉडी प्रोटेक्टर सहित काफी संख्या में हथियार बनाने का औजार बरामद किया गया है. छापेमारी टीम में अलौली के थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार, बहादुरपुर पिकेट प्रभारी दीपक कुमार, एएसआई सोमेश्वर सिंह सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.

Check Also

06 09 2024 Saspenf

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

error: Content is protected !!