Breaking News
IMG 20200912 WA0005

डायरिया उन्मूलन को लेकर 16 से 29 तक किया जायेगा ORS का वितरण




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : स्वास्थ्य विभाग से संबंधित जिला समन्वय समिति की शनिवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष ने किया.

20200822 130109

बैठक में मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 16 सितम्बर से 29 सितम्बर तक इंटेन्सिफाइड डायरिया कन्ट्रोल फोर्टनाइट मिशन के तहत चलाये जाने वाले डायरिया उन्मूलन एवं विटामिन ’ए’ छमाही गहन खुराक कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई. वहीं बताया गया कि डायरिया की रोकथाम हेतु ओआरएस का वितरण कार्यक्रम 16 सितम्बर से 29 सितम्बर तक चलाया जायेगा. इस क्रम में हर गांव में आशा कार्यकर्ता मास्क का प्रयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ओआरएस व ज़िंक टैबलेट वितरण का कार्य करेंगी. इसके लिए पीएचसी के स्तर पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी और साथ ही पीएचसी स्तर पर हेल्प डेस्क की स्थापना भी किया जायेगा.

Check Also

FB IMG 1773500931355

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ जन-संवाद, आपसी सहमति से निपटाए गए कई मामले

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ जन-संवाद, आपसी सहमति से निपटाए गए कई मामले

error: Content is protected !!