Breaking News
IMG 20200910 WA0003

नहाने के दौरान गढ़मोहनी धार में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के उत्तरी जमालपुर पंचायत के गढ़मोहनी धार में गुरुवार को डूबने से एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई. मृतकगढ़मोहनी निवासी बेचन शर्मा का पुत्रशैलेश कुमार बताया जाता है.

20200822 130109

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शैलेश गढ़मोहनी धार में गंगा के पानी में नहा रहा था और नहाने के क्रम में ही वो गहरे पानी में चला गया. घटना की जानकारी के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीण स्तर पर शव को खोजने का काफी प्रयास किया गया. लेकिन सफलता हाथ नहीं मिली. जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया.

घटनास्थल पर मौजूद पंचायत के मुखिया सुजीत कुमार सुमन ने बताया कि एसडीआरएफ के द्वारा काफी मशक्कत के बाद देर शाम बालक के शव को पानी से बरामद किया गया. जबकि गोगरी इंस्पेक्टर शरत कुमार ने बताया है कि शव को सुरक्षित रखा गया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए कल सुबह सदर अस्पताल भेजा जाऐगा. घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

Check Also

06 09 2024 Saspenf

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

error: Content is protected !!