Breaking News
IMG 20200903 WA0001

लापता श्रवण के परिजन को वाट्सएप ग्रुप ‘हमारा परबत्ता’ ने भेंट किया सहयोग राशि




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के अगुवानी घाट के समीप 24 अगस्त को हुई नाव दुर्घटना में लापता हुए तेमथा राका निवासी श्रवण ठाकुर के परिजन को गुरुवार को व्हाट्सएप ग्रुप ‘हमारा परबत्ता’ की तरफ से सहायता राशि भेंट किया गया. इस क्रम में लापता श्रवण ठाकुर की पत्नी चांदनी देवी को पच्चीस हजार नगद उपलब्ध कराया गया. ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य डुमड़िया खुर्द निवासी विजय कुमार के हाथों राशि पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराया गया.

20200823 175820

मौके पर ग्रुप के संरक्षक सह पूर्व जिला परिषद सदस्य पंकज कुमार राय ने पीड़ित के परिजनों को ढ़ाढस दिलाते हुए कहा कि इस विकट स्थिति में सभी उनके साथ हैं और आगे भी मदद करने हेतु तत्पर रहेंगे. साथ ही उन्होंने सरकारी सहायता दिलाने में भी मदद करने का अश्वासन दिय.

……….

वहीं ग्रुप के एडमिन सदय कुमार, मुकेश कुमार मिश्रा ने आर्थिक सहयोग के लिये सदस्यों का आभार प्रकट किया, इस अवसर पर श्यामनंदन, गुलाब राय, रविन्द्र ठाकुर, पल्टू झा, धीरज कुमार, मनोज कुमार समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित थे. गौरतलब है कि नाव हादसे में घायल गौछारी निवासी जयचंद्र चौरसिया को भी ग्रुप के सदस्यों के सहयोग से 25 हजार की राशि भेंट किया गया था.

Check Also

IMG 20260301 WA0023

हुड़दंगियों सावधान! परबत्ता में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सड़कों पर निकलीं SDPO साक्षी कुमारी

हुड़दंगियों सावधान! परबत्ता में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सड़कों पर निकलीं SDPO साक्षी कुमारी

error: Content is protected !!