Breaking News
IMG 20200902 WA0010

सांप से खिलवाड़ करना पड़ा मंहगा, सर्प ने काटा और हो गई मौत




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसवला में सांप के डसने से एक सपेरा की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक डुमरी पंचायत के वार्ड नंबर 8 पनसलवा गांव निवासी गुलाब सिंह के 45 वर्षीय पुत्र शंभू सिंह को विषैला सर्प ने काट लिया. जिनसे उनकी मौत हो गई.

20200823 175820

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक 10 वर्षों से सांप पकड़ने का काम करता था. बताया जाता है कि वो सांप को पकड़ने के बाद उसे जंगल में छोड़़ दिया करता था. कहा जा रहा है बुधवार को करीब 10 बजे उसने अपने ही गांव में एक विषैले सांप को पकड़ा. इसी बीच ग्रामीण गाजे-बाजे के साथ करमा-धर्मा का मूर्ति विसर्जन कर घर वापस लौट रहे थे. जिसके बाद वो भीड़ में घुसकर सांप को लेकर नाचने लगा, इसी दौरान विषैला सांप ने उसे डस लिया. जिसके बाद वो करीब आधा घंटे तक अपने गांव में ही झाड़-फूंक करवाता रहा. लेकिन जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे आनन-फानन में पीएचसी बेलदौर लाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Check Also

IMG 20260309 WA0033

CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

error: Content is protected !!