Breaking News
IMG 20200902 WA0005

विकास के लिए ही सोचते, हर क्षेत्र में हुआ है विकास : विधायक पूनम देवी यादव




लाइव खगड़िया : जिले के सदर प्रखंड के खगड़िया-सोनमनकी पीडब्लूडी पथ से सन्हौली दुर्गा स्थान तक 61.863 लाख की लागत से पथ निर्माण कार्य का शुभारंभ मंगलवार को विधायक पूनम देवी यादव के द्वारा किया गया.

20200823 175820

मौके पर संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि खगड़िया विधान सभा क्षेत्र के चप्पे-चप्पे व गली गली में उन्होंने विकास की झड़ी लगायी है. इस कड़ी में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, बिजली आदि जैसे हर क्षेत्र में विकास हुआ है. साथ ही विपदा व आपदा की घड़ी में पीड़ितों की सेवा-सहायता के वो खड़ी रहीं हैं.

विधायक ने सन्हौली सूर्य मंदिर में 51 हजार की राशि सहयोग के रूप में देने का भी आश्वासन दिया है. वहीं उन्होंने कहा कि पूनम-रणवीर जिले की मान-सम्मान के लिए जीते हैं और क्षेत्र की विकास के लिए ही सोचते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि पथ निर्माण हो जाने से आमजनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.

……….

मौके पर विनोद सिंह, राकेश पासवान शास्त्री, अशोक कुमार यादव, अशोक पोद्दार, कालेश्वर ठाकुर, सुदिष्ठ मिश्र, कमल किशोर राय आदि उपस्थित थे.

Check Also

FB IMG 1773500931355

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ जन-संवाद, आपसी सहमति से निपटाए गए कई मामले

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ जन-संवाद, आपसी सहमति से निपटाए गए कई मामले

error: Content is protected !!