Breaking News
IMG 20200902 WA0004

JEE, NEET व NDA परीक्षा के अभ्यार्थियों के लिए आज से चलेगी स्पेशल ट्रेनें




लाइव खगड़िया : बिहार में JEE, NEET व NDA की परीक्षा देने वाले अभियार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है. रेलवे के द्वारा 2 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक 20 जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया गया हैं. इन ट्रेनों के द्वारा छात्र-छात्राएं आसानी से परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकेंगे.

20200823 175820

दरअसल जेईई, नीट और अन्य परीक्षाओं को देखते हुए बिहार सरकार ने परीक्षार्थियों के आवागमन की सुविधा के लिए अंतर जिला और लोकल यात्री ट्रेनों के परिचालन के लिए पूर्व मध्य रेलवे से अनुरोध किया था. इसके बाद रेलवे ने बिहार में 20 जोड़ी एमईएमू/डीईएमयू स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से चलने वाले ट्रेनों की लिस्ट जारी कर दिया गया है.

IMG 20200902 061913 398

IMG 20200902 WA0003

साथ ही पूर्व मध्य रेलवे ने 3 सितंबर से लेकर 15 सितंबर के बीच 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का भी आदेश जारी किया है, जिसें सहरसा पटना, पटना से सहरसा, दानापुर- राजगीर, राजगीर- दानापुर, कटिहार- पटना, पटना-कटिहार, पटना- भभुआ, भभुआ-पटना, जयनगर-पटना, पटना- जयनगर, राजेंद्र नगर-जयनगर, जयनगर-राजेंद्र नगर, राजेंद्र नगर- सहरसा, सहरसा- पाटलिपुत्र ट्रेनें शामिल है.

IMG 20200902 WA0000

इधर सोनपुर मंडल के डीआरयूसीसी सदस्य मो शाहबउद्दीन ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए चलाये गये ट्रेनों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चय ही इससे जेईई, नीट व एनडीए परीक्षा के अभियार्थियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी. साथ ही इसका लाभ अन्य यात्रियों को भी मिलेगा. उन्होंने विशेष ट्रेन परिचालन के लिए स्थानीय सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, नीतीश सरकार सहित रेल विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है.

Check Also

06 09 2024 Saspenf

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

error: Content is protected !!