Breaking News
IMG 20200816 WA0006

102 एम्बुलेंस कर्मी 15 सितंबर से जायेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर




लाइव खगड़िया : बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ (इंटक) के निर्णय के आलोक में विभिन्न मांगों को लेकर राज्य भर के 102 एम्बुलेंस कर्मी 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. इसके पूर्व एम्बुलेंस कर्मी लंबित मागों को लेकर 9 सितंबर से आंदोलन करेंगे.

20200815 174901 1

उल्लेखनीय है कि मांगों के आलोक में एम्बुलेंस कर्मियों के जिला प्रतिनिधियों एवं जिले में हुए कर्मियों की बैठक में निर्णय लिया गया है कि यदि 8 सितंबर तक मांगों की पूर्ति नहीं की जाती है तो 15 सितंबर से एम्बुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. जबकि 9 सितंबर को प्रदेश के सभी जिले में एम्बुलेंस कर्मियों के द्वारा जिलाधिकारी व सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा जायेगा और 11 सितंबर को राज्य स्वास्थ्य समिति व पीडीपीएल के प्रधान कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जायेगा.


इधर संघ के निर्णय के आलोक में शुक्रवार को जिला एम्बुलेंस के कोर कमिटी की महेशखुंट में एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें सर्वसम्मती से फैसला लिया गया कि राज्य कमिटी के निर्णय के आलोक में जिले के 102 एम्बुलेंस कर्मी 9 सितंबर को सिविल सर्जन एवं 11 सितंबर को कंपनी एवं राज्य स्वास्थ्य समिति का घेराव करेंगे. जबकि 15 सितंबर से जिले के 102 एम्बुलेंस कर्मी हड़ताल पर चले जायेंगे.

बैठक में जिला एम्बुलेंस कर्मी संघ के मीडिया प्रभारी विकास कुमार रंजन सहित कोर कमिटी के सदस्य सुबोध कुमार, मो सकीर आलम, संतोष कुमार, रंजीत कुमार, सतीश कुमार, अमित कुमार आदि उपस्थित थे.

Check Also

06 09 2024 Saspenf

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

error: Content is protected !!