Breaking News
IMG 20200802 WA0003

बागमती, कोसी व गंगा का जलस्तर स्थिर, बूढ़ी गंडक उफान पर

20200731 015350


लाइव खगड़िया : जिले से बहने वाली बागमती, कोसी व गंगा नदियों का जलस्तर स्थिर होने की खबर है. जबकि बूढ़ी गंडक नदी के जल स्तर में वृद्धि जारी है. प्रशासनिक स्तर से जारी रिपोर्ट्स के अनुसार बूढ़ी गंडक, कोसी व बागमती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी. जबकि गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से नीचे था.

रविवार की सुबह छह बजे की जारी रिपोर्ट्स के अनुसार बागमती नदी खतरे के निशान से 2 मीटर 70 सेंटीमीटर ऊपर था. साथ ही कोसी नदी भी खतरे के निशान से 2 मीटर 06 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी. कोसी नदी बलतारा के समीप जल स्तर समुद्र तल से 35.91 मीटर की ऊंचाई पर था. जबकि बागमती नदी संतोष स्लुईस गेट के समीप समुद्र तल से 38.33 मीटर की ऊंचाई पर बह रही थी. बूढी गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 0.31 मीटर था. जबकि गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 0.73 मीटर नीचे होने की खबर है.

उधर नदियों के घटते-बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ नियंत्रण प्रमंडल के 1 और 2 के अंतर्गत आने वाले सभी तटबंधों के सुरक्षित बताया गया है. गौरतलब है कि जिले में पिछले 24 घंटे में 4.7 एमएम वर्षापात दर्ज किया गया है.

Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!