Breaking News
IMG 20200413 WA0003

हादसा : पानी भरे गड्ढे में गिरकर डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के बेलदौर प्रखंड के पनसलवा गांव में पैर फिसल जाने से गड्ढे में गिरकर डूबने से एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई. बताया जाता है कि वृद्ध खेत देखकर वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान वे जेसीबी से बने गड्ढे गिर पड़े. मृतक डुमरी पंचायत के वार्ड नंबर 10 पनसलवा गांव निवासी झुमेरी सिंह बताया जाता है. हादसा नक्टा बहियार से धान देखकर घर वापस लौटने के दौरान की बताई जा रही है.


20200603 142010

घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर के सीओ अमित कुमार, एसआई चितरंजन कुमार घटना स्थल पर पहुंचो और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार बेलदौर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अभी तक इस माह में पानी में डूबने से सात लोगो की मौत हो चुकी है.

Check Also

IMG 20260309 WA0033

CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

error: Content is protected !!