Breaking News
IMG 20200715 WA0007

पूर्व मंत्री के निधन पर कृष्णा कुमारी यादव ने प्रकट की शोक संवेदना




लाइव खगड़िया : जिले के परबत्ता विधानसभा के पूर्व विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विद्या सागर निषाद के निधन पर जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष सह लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी रही कृष्णा कुमारी यादव ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि कि दिवंगत नेता विद्यासागर निषाद ने मजदूर से लेकर मंत्री तक का राजनीतिक सफर कर समाजवादी विचारधारा को आगे बढाया है. साथ ही उनका चरित्र भी निर्मल रहा है. उनके जाने से समाज व राजनीति को एक बड़ी क्षति पहुंची है.

20200603 142010

वहीं उन्होंने कहा है कि उनका कर्तव्य, चरित्र एवं सादगी सदैव समाज को प्रेरणा देता रहेगा. उन्होंने पूर्व मंत्री विद्या सागर निषाद के निधन पर पूर्व विधायक रणवीर यादव एवं उनके परिवार की ओर से शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत नेता के आत्मा की शांति और दुख की इस घड़ी में उनके परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है.

Check Also

IMG 20260624 082723

जलकर विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, झाड़ियों से शव बरामद

लाइव खगड़िया : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोठिया स्थित महुआ पुल के समीप …

error: Content is protected !!