Breaking News
IMG 20200714 WA0010

महिला की गोली मारकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के पसराहा गांव में मंगलवार की अहले सुबह एक महिला अनिता देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली महिला के सिर में मारी गई, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थानाध्यक्ष प्रियरंजन दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

20200603 142010



उधर चर्चाएं हैं कि मंगलवार की अहले सुबह महिला का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी. बहरहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. उधर मामले पर पसराहा थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

Check Also

IMG 20260624 082723

जलकर विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, झाड़ियों से शव बरामद

लाइव खगड़िया : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोठिया स्थित महुआ पुल के समीप …

error: Content is protected !!