Breaking News
IMG 20200709 014929 093

बिहार नें 16 दिनों का लॉकडाउन, जानिए क्या होगा बंद और क्या रहेंगे खुले




लाइव खगड़िया : बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने प्रदेश में 16 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने का बड़ा फैसला लिया है. लॉकडाउन 16 से लेकर 31 जुलाई तक के लिए लगाया गया है. लॉकडाउन के दौरान केन्द्र व राज्य सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे. लेकिन आवश्यक सेवाओं वाले दफ्तर खुले रहेंगे. धार्मिक स्थल व शॉपिंग मॉल बंद रहेंंगे. लेकिन आवश्यक गतिविधियों का संचालन जारी रहेगा. पीडीएस राशन की दुकान, फूड ग्रोसरिएस, फल, सब्जी, दूध, डेयरी, मीट, मछली, एनिमल फूडर की सेवाएं जारी रहेगी. लेकिन डीएम के आदेश के अनुसार इन सेवाओं को सुबह और शाम में खोली जा सकती है.

लॉकडाउन मेंसीएनजी, पीएनजी, एलपीजी, पेट्रोलियम जैसे लोगों के जरूरत से जुड़े सामान आदि में छूट रहेगी. साथ ही डिजास्टर मैनेजमेंट, पॉवर जेनरेशन, पोस्ट ऑफिस समेत जरूरी एजेंसियों को छूट के दायरे में रखा गया है. इसी तरह डॉक्टर-नर्स, अस्पताल के कर्मचारी व मेडिकल कर्मियों को भी लॉकडाउन में छूट रहेगी.

20200603 142010



लॉकडाउन के दौरान कमर्शियल और प्राइवेट संस्थान बंद रहेंगे. जबकि इंश्योरेस ऑफिस, एटीएम, आईटी सर्विस को छूट रहेगी. वही प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सहित टेलीकम्यूनिकेशन, इंटरनेट सर्विस, केबल सर्विस से संबंधित लोगों को छूट दी गई है. लॉकडाउन को लेकर जारी गाइडलाइंस के अनुसार हवाई और रेल ट्रांसपोर्ट का संचालन जारी रहेगा. इसी तरह टैक्सी, ऑटो रिक्शा आदि का भी बिहार में संचालन जारी रहेगा. जबकि निजी वाहनों को आवागमन के लिए परमिशन लेना होगा.

Check Also

06 09 2024 Saspenf

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

error: Content is protected !!