Breaking News
IMG 20200713 WA0000

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने किया 3 क्विंटल गांजा बरामद




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के पसराहा थाना पुलिस को गांजा की एक बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हाथ लगी है. मिली जानकारी के अनुसार पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने भाड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है. बताया जाता है कि पसराहा पुलिस के द्वारा एनएच 31 पर बगुलबा ढाला के पास वाहन चेकिंग किया जा रहा था. इसी क्रम में 407 मॉडल के एक वाहन की चेकिंग के दौरान अवैध गांजा का खेप बरामद किया गया. हलांकि पुलिस की गाड़ी देखते ही वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया.


20200603 142010

मामले पर पसराहा के थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया है कि सोमवार की दोपहर बाद वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन से तीन क्विंटल गांजा बरामद किया गया है. जबकि गाड़ी चालक भागने में सफल रहा. साथ ही उन्होंने बताया कि वाहन जब्त कर मामले की जांच की जा रही है.

Check Also

IMG 20260309 WA0033

CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

error: Content is protected !!