Breaking News
IMG 20200711 193107 134

मांगों को लेकर 13 से 23 जुलाई तक काली पट्टी बांध काम करेंगे संविदा कर्मी




लाइव खगड़िया : बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मी 13 से 23 जुलाई तक काली पट्टी बांध कर अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे. मामले की जानकारी देते हुए बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ के सह जिलाध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने बताया है कि भारतीय संविधान के मूलभूत अधिकार के लिए महासंघ के जिलाध्यक्ष अमरजीत कुमार भारती के नेतृत्व में कार्यक्रम को अंजाम दिया जायेगा.

20200603 142010



वहीं उन्होंने कहा है कि संविदा कर्मियों के बदौलत ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, सहकारिता, महिला बाल विकास, विभाग, कृषि,आपदा आदि विभागों का संतोषजनक कार्यों से साख बढ़ा है. राज्य के सभी संविदा कर्मी अनुभवी, कार्यदक्ष व पूर्ण रूप से कार्य कुशल हैं. जो प्राथमिकता के आधार पर सर्वप्रथम स्थायीकरण और वेतनमान प्राप्त करने के हकदार हैं. इसको लेकर महासंघ के द्वारा कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पत्राचार और साथ ही मिलकर अनुरोध किया गया. लेकिन मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी आजतक संविदा कर्मियों का स्थायीकरण व वेतनमान नहीं दिया जा सका है. ऐसे में स्थायीकरण व वेतनमान की मांगों को लेकर विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मी 13 से 23 जुलाई तक काली पट्टी बांध कर अपने-अपने कार्य करेंगे.

Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!