Breaking News
IMG 20200709 WA0006

72वां स्थापना दिवस पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया झंडोत्तोलन




लाइव खगड़िया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महेशखुंट इकाई के द्वारा संगठन का 72वां स्थापना दिवस गुरूवार को स्थानीय कार्तिक स्थान मंदिर के प्रांगण में झंडोत्तोलन कर मनाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यार्थी परिषद के सोशल मीडिया प्रभारी अभिजीत कुमार तथा अभिनव उदित ने संयुक्त रूप से किया.

20200603 142010



वहीं कार्यक्रम का उद्धाटन भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुजीत राणा एवं संघ के खंड कार्यवाह रोहित कुमार ने स्वामी विवेकानंद तथा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया. इस अवसर पर झंडोत्तोलन विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक कुमार शानू तथा संघ के सामाजिक समरस्ता प्रमुख सुशील कुमार के द्वारा किया गया. मौेके पर बमबम कुमार, नितिन कुमार, अविनाश अमृत, छोटू कुमार, बिहारी जी आदि मौजूद थे.

Check Also

IMG 20260309 WA0033

CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

error: Content is protected !!