Breaking News
IMG 20200624 WA0019

परबत्ता थाना की पुलिस ने बरामद किया भारी मात्रा में शराब




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. पुलिस को यह सफलता पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के निर्देश पर चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान के दौरान मिली.

मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में परबत्ता थाना की पुलिस ने करना गांव से शराब की 477 बोतल बरामद किया है. बताया जाता है कि शराब को भूसा घर के अंदर छिपा कर रखा गया था. पुलिस द्वारा बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 183 लीटर बताया जा रहा है. हलांकि मौके से आरोपी फरार होने में सफल रहे हैं. मामले सर्किल इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया है कि सुमंत सिंह व कृष्ण कुमार के भूसा घर से शराब जब्त किया गया है.

20200603 142010

छापेमारी अभियान का नेतृत्व परबत्ता के थानाध्यक्ष दीपक कुमार कर रहे थे. जबकि छापेमारी टीम में एसआई जयप्रकाश राम व धर्मेंद्र राम सहित पुलिस बल शामिल थे.

Check Also

IMG 20260602 WA0012

मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति का कुएं में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति का कुएं में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

error: Content is protected !!