Breaking News
IMG 20200618 WA0003

ABVP ने जलाया चीन का झंडा, चीनी सामान के बहिष्कार की अपील




लाइव खगड़िया : भारतीय सैनिकों की शहादत पर जिले में भी चीन के खिलाफ गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को कोशी कॉलेज के मुख्य द्वार पर चीन का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और शहीद सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

कार्यक्रम का नेतृत्व कोशी कॉलेज छात्रसंघ के काउंसिल मेंबर कुंदन कुमार तथा अभीजीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया. वही विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक कुमार शानू ने चीनी उत्पाद के बहिष्कार की लोगों से अपील की. साथ ही कार्यकर्ताओं ने चीनी उत्पादों के बहिष्कार का संकल्प लिया.

20200603 142010

मौके पर अभाविप के सोनू कुमार, प्रीतम कुमार, मृगांग कुमार, पंकज कुमार, कुंदन कुमार, रवीश कुमार आदि मौजूद थे.

Check Also

06 09 2024 Saspenf

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

error: Content is protected !!