Breaking News
IMG 20200617 WA0001

नगर सभापति ने किया रिक्शा व ठेला चालकों के बीच मास्क व साबुन का वितरण




लाइव खगड़िया : नगर सभापति सीता कुमारी के द्वारा बुधवार को ठेला चालक, रिक्शा चालक, फुटपाथ पर के दुकानदार एवं भेंडरों के बीच नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत पर चार मास्क और दो साबुन वितरण किया गया.

20200603 142010

मौके पर नगर सभापति ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील किया. वहीं उन्होंंने बताया कि मास्क वितरण को लेकर नगर परिषद द्वारा सरकार के निर्देशानुसार शहर के फुटफाथ, रिक्शा व ठेला चालक, भेंडर एवं झुग्गी-झोपड़ी में निवास करने वाले लोगों का सर्वे कराया गया था. जिसके उपरांत आज मास्क और साबुन का वितरण का शूरू की गई.

मौके पर नगर उपसभापति सुनील कुमार पटेल, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य चंद्रशेखर कुमार, नगर पार्षद रणवीर कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता, प्रधान सहायक जितेंद्र कुमार, सहायक अमरनाथ झा, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक दीपक कुमार, आशीष कुमार, राजीव रंजन आदि उपस्थित थे.

Check Also

06 09 2024 Saspenf

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

error: Content is protected !!