Breaking News
IMG 20200612 WA0009

दो ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर, एक की मौत व दर्जन भर से अधिक घायल




लाइव खगड़िया : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर शुक्रवार को दो ऑटो के आमने-सामने की टक्कर में एक यात्री के मौत की खबर है. जबकि दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है. दुर्घटना एनएच 31 पर कुम्हरचक्की गांव के पास का बताया जाता है.


मिली जानकारी के अनुसार विपरित दिशा से तेज गति से आ रहे दो ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर में 30 वर्षीय एक यात्री गौतम की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि हादसे में ऑटो सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताये जाते हैं.

20200603 142010

घटना के उपरांत सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल एक यात्री को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया है. जबकि शेष घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उधर दुर्घटना की खबर मिलते ही अस्पताल में घायलों के परिजनों का जमावड़ा लग गया और चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा.

Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!