Breaking News
IMG 20200406 WA0001

कोरोना योद्वा बनीं जीविका दीदियां, बना रहीं हैं कपड़े का मास्क




लाइव खगड़िया : कोरोना वायरस की वजह से मास्क की अचानक बढ़ती मांग के बीच जीविका दीदियां समाज के एक सजग प्रहरी के तौर पर अपनी भूमिका निभाते हुए दिन-रात मास्क बनाने में जुटी हुई है. कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जीविका दीदियां मास्क बनाने की जिम्मेदारी उठा रही है.


जिले के विभिन्न प्रखंडों में गठित स्वयं सहायता समूह की दीदियां फिलहाल घरेलू उपयोग के सामान निर्माण को छोड़कर कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए मास्क तैयार करने में लगी हुई हैं. मिली जानकारी के अनुसार जिले के सदर, गोगरी व चौथम प्रखंडों में जीविका दीदियों के द्वारा अबतक करीब 4 हजार से अधिक मास्क का निर्माण किया जा चुका है. जिसे जिले में विभिन्न विभागों को मांग के आधार पर उपलब्ध भी कराय़ा जा चुका है. जिले के बाज़ारों में मास्क की कमी के बीच ऊंची कीमत के मास्क को जीविका दीदियों के द्वारा स्थानीय स्तर पर कपड़े के बनाये गये मास्क टक्कर दे रहा है.

IMG 20200326 WA0005

कोरोना के खिलाफ जंग में गोगरी के शुभ लक्ष्मी जीविका महिला उत्पादन समूह,खगड़िया के विशाल जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ एवं चौथम के लक्ष्मी बाई जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ अपनी जिम्मेदीरी का निर्वहन कर रहा है.

Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!