Breaking News
IMG 20200323 WA0013

खेलने के दौरान आठ वर्षीय बालक हो गया अचानक बेहोश, मौत



लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के भरतखंड सहायक थाना क्षेत्र के कैरिया गांव में सोमवार को एक आठ वर्षीय बालक की अचानक मौत हो गई. बताया जाता है कि बालक खेलने के दौरान बेहोश हो गया. जिसके उपरांत परिजनों के द्वारा उसे आनन-फानन में चिकित्सक के पास ले जाने की कोशिश किया गया. लेकिन बच्चे ने दम तोड़ दिया.




बालक के संदेहात्मक मौत पर ग्रामीणों के द्वारा मामले की सूचना भरतखंड ओपी के पुलिस सहित प्रशासन को दी गई. सूचना मिलते ही भरतखंड ओपी की पुलिस कैरिया गांव पहुंची और शव को पोस्टमॉटम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले पर भरतखंड सहायक थाना के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमॉटम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा.




IMG 20200323 WA0014

उधर घटना की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची और मृतक के बीमार दादा सहित अन्य प्रदेश से वापस लौटे लोगों को मेडिकल जांच के लिए परबत्ता अस्पताल लाया गया.


Check Also

06 09 2024 Saspenf

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

error: Content is protected !!