Breaking News
IMG 20200309 WA0002

होली मिलन समारोह का आयोजन, जमकर उड़ाये गए अबीर-गुलाल



लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के गोगरी जमालपुर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्थानीय विधायक रामानंद प्रसाद सिंह एवं जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजीव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.

IMG 20200309 WA0003

वहीं डॉ संजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि होली रंगो का त्योहार है और यह त्योहार समाज से भेदभाव को दूर कर देता है. साथ ही उन्होंने कहा कि परबत्ता विधान सभा क्षेत्र में जाति और धर्मं का भेद भाव खत्म हो चुका है और यहां ईद हो या दीवाली-होली, सब मिलकर मनाते हैं. जबकि विधायक ने अपने संबोधन में लोगो को होली की शुभकामना देते हुए शांति व सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील किया.




20200210 152622




मौके पर गोगरी नगर पंचायत प्रतिनिधि राजकिशोर यादव, जदयू के गोगरी प्रखण्ड अध्यक्ष सुजित कुमार सुमन, जदयू परबत्ता के प्रखण्ड अध्यक्ष ध्रुव कुमार शर्मा, जदयू के जिला उपाध्यक्ष मणिभूषण राय, परबत्ता प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, मीडिया प्रभारी मनमन बाबा सह साकेत कुमार, जिला उपाध्यक्ष रवि यादव, जदयू नेता सुबोध साह , युवा जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष राहुल राज, राहुल कुशवाहा, आदि उपस्थित थे. मंच का संचालन अनमोल आचार्य के द्वारा किया गया. इस अवसर पर जमकर अबीर-गुलाल उड़ाये गये. साथ ही एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई.


Check Also

IMG 20260316 173002

स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, तीन लाख की हेरोइन बरामद एवं दो की गिरफ्तारी

स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, तीन लाख की हेरोइन बरामद एवं दो की गिरफ्तारी

error: Content is protected !!