Breaking News
IMG 20200303 WA0013

चकहुसैनी के बंद पड़े पंप हाउस का मामला गूंजा सदन में


लाइव खगड़िया : विधान सभा के चालू सत्र के दौरान मंगलवार को विधायक पूनम देवी यादव ने आयरनमुक्त स्वच्छ जलापूर्ति का मामला सदन में उठाया. वहीं उन्होंने कहा कि जिले के मानसी प्रखंड के चकहुसैनी पंचायत में पीएचडी कि पम्प हाउस बंद रहने के कारण चकहुसैनी व खुटिया पंचायत सहित मानसी बाजार के लोगों को आयरनयुक्त जल पीने को मजबूर होना पड रहा है.




20200210 152622

साथ ही विधायक ने जर्जर पाइप का मामला उठाते हुए कहा कि सूचना दिये जाने पर भी विभागीय अधिकारियों के द्वारा आजतक सिर्फ आश्वासन दिया गया है. लेकिन वो आश्वासन ढ़ाक के तीन पात होता रहा है. वहीं विधायक ने सरकार से मानसी के चकहुसैनी स्थित बंद पड़े जलापूर्ति पंप हाउस की मरम्मति कराकर चालू कराने तथा जर्जर पाइप को बदलने की मांग को रखा. ताकि लोगों को स्वच्छ तथा आर्सेनिक व आयरनमुक्त जलापूर्ति की सुविधा मिल सके.


Check Also

IMG 20260301 085255

सिंदूर की लालिमा और मौत का सन्नाटा, एक प्रेम कहानी का खूनी अंत

सिंदूर की लालिमा और मौत का सन्नाटा, एक प्रेम कहानी का खूनी अंत

error: Content is protected !!