Breaking News
IMG 20200209 WA0010

गोलियों की आवाज से थर्राया ठाठा, दो पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या




लाइव खगड़िया : जिले के मानसी थाना क्षेत्र का पूर्वी ठाठा गांव शनिवार की देर शाम गोलियों की आवाज से थर्रा उठा. वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों के बीच हुई भीषण गोलीबारी में पूर्व मुखिया बृजनंदन यादव व अमोद यादव की गोली लगने से मौत हो गई. बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच करीब 50 चक्र से अधिक गोलियां चलाई गई. मिली जानकारी के अनुसार गोलीबारी की घटना में एक पक्ष के बृजनंदन यादव की गोली लगने से मौत हो गई. जिसके बाद दूसरे पक्ष के द्वारा अमोद यादव को भी गोली मार दी गई. जिससे उनकी भी मौत हो गई.

20200205 015247

घटना की सूचना मिलते ही मानसी थाना सहित विभिन्न थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद से ही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और साथ ही ग्रामीण दहशत में हैं. जबकि गांव में पुलिस कैंप कर रही है.




बताया जाता है कि मृतक पू्र्व मुखिया बृजनंदन यादव और अमोद यादव रिश्ते में चाचा-भतीजा ही थे. लेकिन दोनों के बीच राजनीतिक अदावत थी. चाचा बृजनंदन यादव को वर्ष 2011 में हराकर भतीजा अमोद यादव पूर्वी ठाठा पंचायत के मुखिया बने थे. जबकि चाचा बृजनंदन यादव लगातार 26 वर्षों से मुखिया पद पर काबिज रहे थे. वहीं वर्तमान में उनकी पतोहु पंचायत की मुखिया हैं.



Check Also

IMG 20260301 085255

सिंदूर की लालिमा और मौत का सन्नाटा, एक प्रेम कहानी का खूनी अंत

सिंदूर की लालिमा और मौत का सन्नाटा, एक प्रेम कहानी का खूनी अंत

error: Content is protected !!