Breaking News
IMG 20200117 WA0046

अंतर्राज्यीय झपटमार गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने दबोचा

20200102 182912

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये दिन मिलने वाली रूपयों की थैली झपट कर चंपत हो जाने की घटनाओं के बीच अंतर्राज्यीय झपटमार गिरोह के सरगना सहित चार सदस्यों की गिरफ्तारी में गोगरी थाना की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

20191228 014429

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कटिहार जिले के कोढ़ा गिरोह के चार सदस्यों को गोगरी थाना क्षेत्र के रजिस्ट्री चौक के समीप से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. मौके से पुलिस ने चोरी की दो बाइक सहित तीन मोबाइल भी बरामद किया है. पुलिस द्वारा गिरप्तार किये गये अपराधियों में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नयाटोला जुराबगंज निवासी प्रेम यादव, विशाल कुमार, रविन्द्र कुमार एवं सुमित कुमार का नाम शामिल हैं.




मामले की जानकारी मीडियार्मियों को देते हुए गोगरी के थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने खगड़िया, पटना, भागलपुर, पूर्णियां जिला सहित बंगाल के आसनसोल व सिल्लीगुढ़ी एवं असम सहित कई राज्यों में लूट व छिनतई की विभिन्न घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

BannerMaker 05012020 171321

वहीं उन्होंने बताया कि गोगरी में बैंकों से रुपया निकाल कर जा रहे लोगों का रुपया छिनतई कर फरार होने की घटनाओं में वृद्धि गई थी. जिसे पुलिस ने चुनौती के रूप में लेते हुए गुप्तचर को लगा दिया था और फिर जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य रजिस्ट्री चौक के समीप एक होटल में खाना खा रहा है, वैसे ही त्वरित कार्वाई करते हुए गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों के निशानदेही पर अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है.



Check Also

1200 675 24052280 537 24052280 1745831273143

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालना पड़ा महंगा, पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालना पड़ा महंगा, पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

error: Content is protected !!